Alcohol & Travel: शराब को लेकर नहीं है उम्र की कोई पाबंदी, इन देशों में बच्चों से लेकर बूढों तक सब पी सकते हैं शराब


Lifestyle in No Minimum Drinking Age Countries: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में शराब पीने की एक निश्चित उम्र होती है। यहां बच्चे न तो शराब खरीद सकते हैं और न ही उसका सेवन कर सकते हैं। भारत में शराब खरीदने और सेवन करने की कानूनन आयु सीमा 18 वर्ष है।

भारत के कुछ राज्यों जैसे – बिहार और गुजरात में तो शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां किसी को पीने की इजाजत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर के कई देशों में शराब पीने और और उसकी खरीदारी पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं हैं।

What Countries has No Minimum Drinking Age

आइये जानते है इनके बारें में (Countries with no minimum drinking age) :

Macau Bar Macau Night | No Minimum Drinking ageLifeमकाउ (Macau): इस देश में भी शराब पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यहाँ चीन का कानून है। हालाँकि, देश की अपनी कानूनी, वित्तीय और अन्य प्रणालियाँ हैं जो चीन के अन्य हिस्सों से अलग हैं। शराब की खरीदारी के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं है।

Denmark Bar Nightlifeडेनमार्क (Denmark): इस देश में शराब पीने की कोई कानूनी उम्र नहीं है (No Minimum Drinking Age)। बियर, शराब, आदि जिसमें अल्कोहल की मात्रा 16.5% से कम है उन्हें किराने की दुकानों में खरीदा जा सकता है ।

यदि आप 16 वर्ष से कम आयु के हैं तो यहां सार्वजनिक स्थानों पर आपको शराब सर्व नहीं की जाएगी। ऐसा करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

Bulgaria Bar Nightlifeबुल्गारिया (Bulgaria): यहां व्यक्तिगत रूप से शराब के सेवन की कोई आयु सीमा नहीं है (No Minimum Drinking Age)। लेकिन हां, यदि आप शराब खरीदना चाहते है तो आपका व्यस्क होना जरूरी हैं। लेकिन यदि आप किसी व्यस्क के साथ हैं तब आपको कोई परेशानी नहीं होगी।


Armenia Bar Nightlifeआर्मेनिया (Armenia): यहां शराब पीने या खरीदने के लिए कोई कानून नहीं है। दूसरे शब्दों में, यहां कोई भी शराब खरीद सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी की कोई सीमा नहीं है। यह देश एशिया और यूरोप के बीच स्थित है। पहले यह यूएसएसआर का हिस्सा था।

Greece Bar Nightlifeग्रीस (Greece): यह एक बेहद ही खुबसुरत देश हैं। यहाँ भी शराब पीने या खरीदने की कोई उम्र सीमा तय नहीं है (No Minimum Drinking Age)। यहां के लोग हमेशा पार्टी करना पसंद करते हैं।

Vietnam Bar Nightlifeवियतनाम (Vietnam): यह एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यह पर्यटकों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। आप यहां दिल खोल कर शराब पी सकते हैं।

इस देश में शराब पीने की कोई उम्र सीमा तय नहीं हैं (No Minimum Drinking Age)। यहाँ एक और भी महत्वपूर्ण बात है की यहाँ पब बंद होने का कोई निर्धारित समय नहीं है। वे हमेशा खुले रहते हैं।

Norway Bar NightLifeनॉर्वे (Norway): तकनीकी रूप से, नॉर्वे में शराब खरीदने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, पीने की कोई न्यूनतम उम्र नहीं है।

हालाँकि, 22% अल्कोहल से ज्यादा की मात्रा वाली शराब खरीदने और पीने के लिए आपकी आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए।

Belgium Bar Nightlifeबेल्जियम (Belgium): इस देश में बीयर खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए, लेकिन इसके सेवन को लेकर कोई उम्र सीमा तय नहीं है (No Minimum Drinking Age)। और हाँ, आप पब, बार और बियर बार को छोड़कर, सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं।

Follow: जन आस टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dravyavati River: 1 महीने और रहेगी परेशानी; द्रव्यवती रिवर फ्रंट का काम फिर से शुरू

जयपुर | आम मत जयपुर निवासियों के लिए एक सुकून भरी खबर, जयपुर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के मेंटेनेंस का काम आज फिर से शुरू हाे गया है। कई महीनों से बंद पड़े इस काम के कारण रिवर फ्रंट (Dravyavati River Front Jaipur) में जगह-जगह गंदगी और मलबे के ढेर […]
Drawyawati River Maintenance work Restarted by Tata Company JDA Jaipur Nagar Nigam Rajasthan

Subscribe our E-Paper

[mc4wp_form id="131"]